फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BSNL's fiber broadband service stalled, fault not found even after 36 hours

बीएसएनएल की फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा ठप, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला फाल्ट

Wed, 22 Jun 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
BSNL's fiber broadband service stalled, fault not found even after 36 hours
सोनीपत। भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की लचर सेवाओं व ढुलमुल रवैये का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बस अड्डे के पास ड्रेन नंबर-6 के नजदीक चल रहे सीवर के कार्य के दौरान खोदाई करते समय जेसीबी मशीन ने बीएसएनएल की मुख्य फाइबर केबल काट दी। जिससे आधे शहर में बीएसएनएल की फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई। केबल कटने के 36 घंटे बाद भी बीएसएनएल के अधिकारी व कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूंढ पाए हैं। ऐसे में उपभोक्ता अब निजी ऑपरेटरों का रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन

बस अड्डे के नजदीक ड्रेन नंबर-6 के पास सीवर लाइन के लिए खोदाई का काम किया जा रहा है। दो दिन पहले सोमवार को जेसीबी से की जा रही खोदाई के दौरान बीएसएनएल की फाइबर ब्रॉडबैंड की केबल को काट दिया। इससे आधे शहर में बीएसएनएल फाइबर की सेवा ठप हो गई। खोदाई के दौरान बीएसएनएल की लाइन कटने की सूचना अधिकारियों को दी गई। उसके बावजूद भी अधिकारियों ने लाइन जोड़ने के लिए तत्परता नहीं दिखाई। जिसका खामियाजा शहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ड्रेन नंबर-6 के पास जेसीबी मशीन से की जा रही खोदाई के दौरान बीएसएनएल की केबल कट गई थी। हैरानी की बात यह है कि जगह का पता होने के बावजूद बीएसएनएल के अधिकारी व कर्मचारी 36 घंटे बाद भी कटी केबल का सुराग नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ड्रेन-6 के पास केबल कटने से बीएसएनएल की फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाएं बाधित हुई हैं। फाल्ट ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। फाल्ट मिलते ही उसे ठीक कर व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
-केके मेहता, उप महाप्रबंधक, बीएसएनएल, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed