{"_id":"617063be52f1b8678a0fa37c","slug":"brutal-murder-case-new-video-of-youth-goes-viral-young-man-talking-about-giving-30-30-thousand-rupees-sonipat-news-rtk6276141145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृशंस हत्याकांड : युवक का नया वीडियो वायरल, 30-30 हजार रुपये दिए जाने की बात कह रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृशंस हत्याकांड : युवक का नया वीडियो वायरल, 30-30 हजार रुपये दिए जाने की बात कह रहा युवक
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा लखबीर सिंह।
- फोटो : Sonipat
कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के लखबीर सिंह की नृशंस हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक निहंगों के पूछे जाने पर 30-30 हजार रुपये दिए जाने की बात स्वीकार करता नजर आ रहा है। साथ ही वह वीडियो में एक मोबाइल नंबर की भी जानकारी दे रहा है, जिसे वहां खड़े लोग नोट करने की बात कह रहे हैं। वीडियो युवक के हाथ-पैर काटे जाने से पहले का है। हालांकि युवक के चेहरे, हाथ व पैरों से खून बहता दिख रहा है। वीडियो की सच्चाई का पुलिस पता लगाएगी।
15 अक्तूबर को तड़के कुंडली बॉर्डर पर लखबीर की बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्याकांड से संबंधित कुछ वीडियो लगातार वायरल हुए थे, जिनमें युवक के हाथ व पैर काटे हुए दिखाई दिए थे और युवक का शव एक बैरिकेड पर लटका हुआ दिखाई दे रहा था। इसके आसपास कुछ निहंग दिख रहे हैं। अब बुधवार को एक नया वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो युवक हाथ व पैर काटने से पहले का है, जिसमें वह लोगों के पूछने पर कुछ बता रहा है। युवक को पीटा जरूर गया है। उसके उसके चेहरे व हाथ-पैरों से खून बहता दिख रहा है। वीडियो में युवक कह रहा है कि उन लोगों को 30-30 हजार रुपये देने का वादा किया गया है। साथ ही वह किसी युवक का नंबर बता रहा है। आसपास खड़े लोग उससे नंबर पूछ रहे हैं, जिसे वह टुकड़ों में बोल रहा है।
निहंग पहले ही कर चुके दावा, पैसे देकर भेजे गए कुछ लोग
वारदात के बाद से ही निहंग सिख लगातार दावा कर रहे हैं कि कुंडली बॉर्डर पर कुछ लोगों को पैसे देकर भेजा गया है। उन्हें यहां पर माहौल खराब करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।