फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brother and sister arrested for cheating 40 lakhs in the name of getting job in airline

विमानन कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार

Mon, 15 Aug 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister arrested for cheating 40 lakhs in the name of getting job in airline
नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी भाई-बहन सदर थाना पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव जाहरी के रहने वाले युवक से विमानन (एयरलाइंस) कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर फिलहाल दिल्ली के ओखला निवासी गुलाम रब्बानी उर्फ अयान मलिक व उसकी बहन रूखसाना खातून है। पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव जाहरी के हरिओम लाकड़ा ने 7 मई को सदर थाना पुलिस को बताया कि 26 फरवरी 2021 को नौकरी के सिलसिले में कुलदीप से मिला था। कुलदीप पानीपत में प्लेसमेंट का कार्यालय चलाता है। आरोपी ने उससे सिक्योरिटी के नाम पर 45000 रुपये लिए और उसे डाटा एंट्री का काम 18,000 रुपये प्रति माह के वेतन पर दे दिया। उसने 2 महीने उसके लिए काम किया। लेकिन उसे कोई वेतन नहीं मिला। वेतन के लिए कहने पर वह बहाने बनाने लगा था। उसने कहा था कि लॉकडाउन की वजह से कंपनी वेतन नहीं भेज रही। फिर उसने आरोपी से अपनी सिक्योरिटी राशि व वेतन वापस देने को कहा तो पता लगा कि पैसे अयान मलिक के पास हैं। फिर उसने कॉन्फ्रेंस कॉल पर अयान मलिक से बात करवाई तो उसने कहा कि उसे केवल 12000 रुपये मिले हैं। बाकी राशि कुलदीप के पास है। जिसके बाद कुलदीप ने मई में उसे 35,000 रुपये लौटाए और बाकी 46,000 अभी तक वापस नहीं किए। जून, 2021 में अयान मलिक का फोन आया कि आरोपी ने कहा था कि उसे एयरपोर्ट पर एक कंपनी में जॉब लगवा देगा। इसके लिए उसे 96,000 रुपये का लैपटॉप लेना पड़ेगा। उसने लैपटॉप दिलवाने के नाम पर उससे पैसे ऐंठ लिए थे। बाद में उसे अयान मलिक ने कैनात हसनी से बात कराकर उसे विमानन कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। कैनात हसनी व अयान मलिक ने उसे एक खाता नंबर दिया जो रूखसाना खातून का था। उसने कुल 15 लाख रुपये सितंबर, 2021 में रूखसाना खातून के खाते में यूपीआई करवा दिए थे। बाद में उसकी पत्नी दीपिका और दीपिका के भतीजे कपिल को नौकरी लगवाने के लिए कहा था। तीनों की नौकरी का झांसा देकर 40 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। बाद में धमकी देने लगे। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अब अयान मलिक व उसकी बहन रूखसाना खातून को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उनके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed