{"_id":"6a1368794060d11995010c40","slug":"brother-accused-of-shooting-and-killing-a-youth-injured-in-police-encounter-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154464-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव जाजी के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए आरोपियों के मौके पर पड़े अवैध हथिया
- फोटो : Archive
सोनीपत। बिट्टू की शनिवार देर शाम गांव भटगांव के पास गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हुए सगे भाइयों की रविवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पांच वर्ष पुरानी कोर्ट मैरिज को लेकर रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।
गांव भटगांव निवासी नवीन ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बताया है कि उनके भाई बिट्टू (26) व गांव के ही सागर रतनगढ़ स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह शनिवार देर शाम अलग-अलग बाइक पर गांव की तरफ लौट रहे थे। गांव भटगांव पहुंचने पर गांव के मोहित व उसके भाई प्रिंस ने सागर की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। जिससे वह गिर गया। जब बिट्टू ने बचाव किया तो ओरीपी उनके सिर व हाथ पर गोलियां मार फरार हो गए। अस्पताल में बिट्टू की मौैत हो गई।
घटनाक्रम के बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया था। रविवार सुबह सीआईए-1 प्रभारी राजीव की टीम को आरोपियों के गांव जाजी पावर हाउस के पास से गुजरने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुंरत उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
विज्ञापन
वहां पुलिस को देख आरोपियों ने गोलियां चला दी। इस दौरान करीब तीन गोलियां चलाई गईं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सगे भाइयों के पैर में गोलियां लगी और दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उनकी बाइक व दो अवैध हथियार कब्जे में लिये। दोनों घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। दोनों के खिलाफ मोहाना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सागर के भाई ने आरोपियों की बहन से की है कोर्ट मैरिज
नवीन ने बताया कि सागर के भाई प्रवीन ने पांच साल पहले गोली मारने के आरोपियों की बहन के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है।
वर्जन
-गांव भटगांव में युवक की हत्या कर भागे दो आरोपियों संग सीआईए-1 की मुठभेड़ हुई। दोनों ने पुलिस पर गोली चलाई, बचाव में पुलिस की फायरिंग में दोनों घायल हो गए। मामला गांव से जुड़ी पुरानी रंजिश का है। गहनता से जांच कर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। आरोपी मोहित का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर हत्या की कोशिश समेत पहले दो मुकदमे दर्ज हैं।
नरेंद्र कादियान, डीसीपी क्राइम सोनीपत

फोटो :: सोनीपत के गांव जाजी के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए आरोपियों के मौके पर पड़े अवैध हथिया- फोटो : Archive