रूस में संपन्न हुई जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर स्वदेश लौटे गांव पुरखास के पहलवान अनिरुद्ध गुलिया का दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। उनका स्वागत करने के लिए छत्रसाल अखाड़े के कोच और सभी साथी पहलवान पहुंचे और हवाई अड्डे पर लड्डू भी बांटे गए।
इसके बाद खुली जीप पर अनिरुद्ध गुलिया को बैठाकर दिल्ली हवाई अड्डे से छत्रसाल अखाड़े में ले जाया गया। इस दौरान भारत केसरी नरेंद्र पहलवान, राजेश पहलवान पुरखासिया, प्रवीन दहिया, जयबीर दहिया, अजीत मान, ललित कुमार, प्रवीन डबास, अशोक शर्मा, अशोक सरोहा, इंद्र सिंह, बज्जे सिंह, पूर्व सरपंच उमेद, संदीप गुलिया, मास्टर बिजेंद्र, ओमप्रकाश, वेद प्रकाश, देवेंद्र, बहादुर पहलवान आदि ने पहलवान अनिरुद्ध गुलिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनिरुद्ध के चाचा राजकुमार पुरखासिया ने भारत केसरी पहलवान नरेंद्र का विशेष आभार जताया।