फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Broken roads will become a hindrance in Ram Baraat, chariots will hesitate

Sonipat News: राम बरात में बाधा बनेगी टूटी सड़कें, हिचकोले खाएंगे रथ

Tue, 17 Oct 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Broken roads will become a hindrance in Ram Baraat, chariots will hesitate
फोटो 52- कामी रोड बाबा धाम के पास खस्ताहाल सड़क। संवाद
सोनीपत। कामी रोड रामलीला मैदान पर श्री राम लीला सभा की तरफ से रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है। जिसमें वृंदावन से पहुंची 25 सदस्यीय टोली रामायण के किरदारों का पात्र निभा रही हैं। रामलीला मंचन के तीसरे दिन मंगलवार को सीता स्वयंवर का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए राम बारात निकाली जाएगी। सोमवार को राम बारात को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर में निकाली जाने वाली राम बारात में टूटी सड़कें बाधा बनेंगी। बारात में शामिल रथ हिचोकोले खाते चलेंगे।
विज्ञापन

श्रीरामलीला सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि कामी रोड व सब्जी मंडी रोड पर सीवर लाइन दबाने का काम चल रहा है। जिस कारण सड़क उखाड़ी गइ थी। हालांकि सीवर लाइन दबाने का काम जहां तक पूरा हो चुका है, वहां गड्डों में मिट्टी भर दी गई हैं, लेकिन फिर भी सड़क समतल नहीं है। जिस कारण राम बारात निकालते समय परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि सड़क पर मिट्टी पड़ी होने से रामलीला देखने के लिए आ रहे दर्शकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर बारिश होती है तो यहां कीचड़ ही कीचड़ हो जाएगा। जिसके बाद निकलने तक का रास्ता नहीं बचेगा। लोगों ने व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

फोटो 52- कामी रोड बाबा धाम के पास खस्ताहाल सड़क। संवाद

फोटो 52- कामी रोड बाबा धाम के पास खस्ताहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed