फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Broken idol of Hanuman found kept in newly constructed temple

Sonipat News: नवनिर्मित मंदिर में रखी मिली हनुमान की खंडित मूर्ति

Sat, 28 Oct 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Broken idol of Hanuman found kept in newly constructed temple
खरखौदा । गांव तुर्कपुर में मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में उनकी जयंती पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर मंदिर में विधिविधान से मूर्तियां स्थापित की जानी थी। इसमें महर्षि वाल्मीकि, श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता व लव-कुश की मूर्तियां शामिल थीं। इससे पहले ही वीरवार रात को किसी ने मंदिर का ताला तोड़कर यहां पर हनुमान की खंडित मूर्ति लाकर रख दी। साथ ही मंदिर पर हनुमान मंदिर भी लिख दिया। सुबह जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो वह हैरान रह गए। कहा जा रहा है कि एक पक्ष यहां पर इस बात से नाराज था कि मंदिर में हनुमान की मूर्ति क्यों नहीं स्थापित की जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने इस पर रोष जताया है। वहीं मामले को लेकर एसीपी जीत सिंह का कहना है कि मंदिर का मामला है, जिस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed