{"_id":"67abbc4fc685e8949a02732e","slug":"brilliant-performance-of-promising-students-of-the-district-in-jee-mains-now-preparation-for-advance-sonipat-news-c-197-1-snp1002-132178-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जेईई मेंस में जिले के होनहारों का शानदार प्रदर्शन, अब एडवांस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जेईई मेंस में जिले के होनहारों का शानदार प्रदर्शन, अब एडवांस की तैयारी
Wed, 12 Feb 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37- परीक्षित टुटेजा।
सोनीपत। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेंस का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें शहर के शिवा शिक्षा सदन के 12वीं कक्षा के परीक्षित टुटेजा व अंश गर्ग ने जेईई मेंस को क्वालिफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षित ने अपना मैंस 98.86 पर्सेंटाइल व अंश गर्ग ने 97.97 पर्सेंटाइल के साथ परीक्षा क्वालिफाई की है। दोनों होनहार अब आईआईटी की एडवांस परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। स्कूल निदेशक अरुण बंसल ने बताया कि किसी भी करियर व व्यक्तित्व निर्माण के लिए स्कूल की भूमिका अहम होती है। स्कूल का सकारात्मक वातावरण विद्यार्थी को तनाव से दूर करने के साथ ही मंजिल को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है। स्कूल में विद्यार्थियों को दिए गए बेहतर शैक्षणिक वातावरण का ही परिणाम है कि विद्यार्थी हर क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को एक सशक्त, सुरक्षित व सफल भविष्य प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने जेईई मेंस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य अलका विज ने दोनों विद्यार्थियों की सफलता के लिए अध्यापकों व अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की।
प्रतिदिन 8 घंटे तक की पढ़ाई
ओल्ड डीसी रोड स्थित ब्रह्म कॉलोनी निवासी शिवा शिक्षा सदन के 12वीं कक्षा के छात्र परीक्षित टुटेजा ने जेईई मेंस में 98.86 पर्सेंटाइल के साथ स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षित ने कहा कि जेईई मेंस की तैयारी करने के लिए उन्होंने प्रतिदिन करीब आठ घंटे तक पढ़ाई की। लाडले की सफलता पर मेडिकल लाइन में निदेशक पिता सुनील टुटेजा व गृहिणी मां नीतू बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटा शुरू से ही होनहार है, उसे कभी पढ़ाई के लिए कहने की जरूरत नहीं होती है। स्कूल में मिले बेहतर वातावरण से यह सफलता मिली है।
-
प्रॉपर्टी डीलर पिता के लाडले ने क्वालिफाई किया जेईई मेंस
सेक्टर-12 निवासी प्रॉपर्टी डीलर पंकज गर्ग के लाडले शिवा शिक्षा सदन के छात्र अंश गर्ग ने 97.97 पर्सेंटाइल के साथ परीक्षा क्वालिफाई की है। इससे पिता व गृहिणी मां रेनू गर्ग बेहद खुश हैं। अंश का कहना है कि उन्होंने जेईई मेंस में सफल होने के लिए रोजाना करीब सात घंटे तक पढ़ाई की। मुख्य विषयों की गहनता से दोहराई की। टाइम टेबल निर्धारित कर पढ़ाई करने का फायदा मिला है। अब जेईई एडवांस की तैयारी करूंगा।