{"_id":"67390ca7d03e4268da051f4a","slug":"brides-exploits-husband-and-mother-in-law-were-drugged-jewelery-and-two-lakh-rupees-were-stolen-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127835-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन का कारनामा : पति व सास को नशीला पदार्थ पिला जेवर व दो लाख रुपये लेकर हुई रफूचक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन का कारनामा : पति व सास को नशीला पदार्थ पिला जेवर व दो लाख रुपये लेकर हुई रफूचक्कर
Sun, 17 Nov 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के खरखौदा स्थित अस्पताल में उपचाराधीन दूल्हे की मां। संवाद
खरखौदा। शहर में दो दिन पहले शादी कर घर लाई गई एक दुल्हन अपने पति व सास को चाय में नशीला पदार्थ पिला रात को ही जेवर व दो लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गई। तड़के जब दूल्हे के बड़े भाई नीचे आए तो घटना का पता चला। उन्होंने अपने छोटे भाई व मां को इलाज के लिए खरखौदा के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की हालत खराब होने पर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। वारदात की शिकायत पुलिस को दी गई है।
शहर के एक परिवार ने अपने 31 वर्षीय बेटे की शादी उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक गांव की युवती के साथ तय की थी। खरखौदा का ही एक युवक इस शादी में बिचौलिया था। उसने लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहकर बरात न ले जाकर दूल्हे को ही परिवार के एक-दो सदस्यों के साथ लेकर चलने की सहमति बनवाई थी। इसके बाद खरखौदा से पीड़ित परिवार के दो सदस्य दूल्हे को अपने साथ लेकर उत्तर प्रदेश गए थे। 13 नवंबर को हरिद्वार में शादी का आयोजन लड़की के पिता व अन्य रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुआ था। इसके बाद देर रात परिवार के सदस्य दुल्हा-दुल्हन को लेकर खरखौदा पहुंचे गए थे। बेटे की शादी होने से पूरा परिवार खुश था। शुक्रवार को परिवार के सदस्य जोड़े को साथ लेकर अपने पैतृक शहर पानीपत में मान्यता अनुसार मंदिर में मत्था टेककर वापस खरखौदा लौटे। इसके बाद रात को सभी अपने कमरों में चले गए थे। इस बीच नवविवाहिता ने चाय पीने की बात कही और अपने साथ पति व सास के लिए भी चाय बनाई, जबकि उनका जेठ व जेठानी सोने के लिए ऊपर अपने कमरे में जा चुके थे। इसके बाद दुल्हन ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने पति व सास को पिलाई और उनके बेहोश होने पर भाग गई।
गले में बांधकर रखती थी संदूक की चाबी
युवक की मां संदूक की चाबी अपने गले में बांधकर रखती थी। दुल्हन ने उन्हें बेहोश करने के बाद गले से संदूक के ताले की चाबी निकाली और संदूक खोलकर उसमें रखे जेवर व दो लाख की नकदी निकालकर भाग गई। मामले में दूल्हे के भाई ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
कथा करवाने की मांगी थी मन्नत
युवक की उम्र होने पर भी शादी नहीं हो रही थी। ऐसे में उनकी मां ने शादी होने पर कथा करवाने की मन्नत मांग रखी थी। वीरवार को मां की मुराद पूरी होने पर न केवल कथा करवाई गई, बल्कि नई-नवेली दुल्हन ने सभी को अपने हाथ से खाना बनाकर भी खिलाया था। घर में दुल्हन के आने के बाद अब परिवार के सदस्य रिसेप्शन की तैयारियां कर रहे थे। 24 नवंबर को रिसेप्शन होना था, लेकिन रात को ही दुल्हन जेवर व नकदी लेकर भाग गई।
सास को दे दिए थे मुंह दिखाई में मिले रुपये
दुल्हन को मुंह दिखाई में हजारों रुपये मिले थे। उसने परिवार सदस्यों को विश्वास में लेने के लिए सारे रुपये अपनी सास को देते हुए कहा था कि वह इतने पैसे अपने पास रखकर क्या करेगी। दुल्हन की बातें सुनकर सभी खुश थे, लेकिन किसे पता था कि भोले-भाले चेहरे वाली नव नवेली दुल्हन परिवार को ही लूटने की साजिश रच रही है।
मामले में शिकायत मिली है, इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- सौरव, जांच अधिकारी, थाना खरखौदा