फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brick hit in the head after the collision of two cars

सोनीपत: दो कारों की टक्कर के बाद सिर में मारी ईंट

Mon, 13 Feb 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Brick hit in the head after the collision of two cars
फोटो 47- वायरल वीडियो में खानपुर कलां मोड़ पर कार सवार को गिराकर पिटाई करते युवक।
गोहाना। खानपुर कलां मोड़ पर दो कार टकरा गईं। उसके बाद कार में सवार दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इतना ही नहीं आरोपियों ने पास में पड़ी ईंट उठाकर कार सवार के सिर में मार दी। इस दौरान वाहन चालकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलते रहे। किसी तरह वाहन चालकों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव ककाना भादरी निवासी मोहित ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को बताया कि वह दादी पण्मेश्वरी देवी, ढाई साल के बेटे व चचेरे भाई विक्रांत के साथ गोहाना से गांव जा रहे थे। जब वह खानपुर कलां मोड़ के पास पहुंचा तो पानीपत की तरफ से आ रही कार ने उनकी कार की टक्कर मार दी। कार में छह युवक बैठे हुए थे। उन्होंने कार से उतरने के बाद गाली गलौज करना शुरू कर दिया और उनकी पिटाई कर दी। युवकों ने चचेरे भाई को नीचे गिरा लिया और जबकि दूसरे लड़के ने उनके सिर मे ईंट मारी। इस दौरान उनकी सोने की चेन कहीं गिर गई। युवक घटना के बाद गोहाना शहर की तरफ भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed