फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bribery case in Sonipat, team brought the vice president and personal assistant of women commission to ACB off

Haryana: सोनीपत में रिश्वत मामला, महिला आयोग की उपाध्यक्ष व निजी सहायक को ACB कार्यालय लेकर पहुंची टीम

Sun, 15 Dec 2024 11:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 15 Dec 2024 11:55 AM IST
सार

विवाद को निपटाने के नाम पर सोनिया अग्रवाल के निजी सहायक/चालक कुलबीर ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शनिवार को उन्हें एक लाख रुपये देने के लिए हिसार के जिंदल पार्क के पास बुलाया गया था। जहां पर एसीबी जींद के डीएसपी कमलजीत सिंह की टीम ने कुलबीर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Bribery case in Sonipat, team brought the vice president and personal assistant of women commission to ACB off
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल व उनके निजी सहायक को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम सोनीपत स्थित कार्यालय में लेकर पहुंची। दोनों को एक दिन पहले जींद एसीबी की टीम ने एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर शिक्षक व उनकी पुलिसकर्मी पत्नी के बीच विवाद सुलटाने के नाम रिश्वत मांगने का आरोप है। दोनों को एसीबी की टीम अदालत में पेश करेगी।  

विज्ञापन


जींद के जुलाना निवासी अनिल ने एसीबी जींद की टीम को शिकायत दी थी कि उनका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। वह जेबीटी शिक्षक हैं और उनकी पत्नी हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी पत्नी ने महिला आयोग में उनके खिलाफ शिकायत दी थी, जिसमें वह 12 दिसंबर को सोनीपत में महिला आयोग की उपाध्यक्ष के सामने सुनवाई को पहुंचे थे।
विज्ञापन


विवाद को निपटाने के नाम पर सोनिया अग्रवाल के निजी सहायक/चालक कुलबीर ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शनिवार को उन्हें एक लाख रुपये देने के लिए हिसार के जिंदल पार्क के पास बुलाया गया था। जहां पर एसीबी जींद के डीएसपी कमलजीत सिंह की टीम ने कुलबीर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई थी। बाद में दूसरी टीम ने सोनिया अग्रवाल को प्रताप कॉलोनी स्थित उसके घर से पकड़ा था। दोनों को रात को महिला थाना में लाया गया था। वहां से सोनीपत एसीबी के डीएसपी विपिन कादियान की टीम उन्हें लेकर अपने कार्यालय में पहुंची है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
मुझे फंसाया गया, जल्द करूंगी साबित
सोनीपत एंटी कंरप्शन ब्यूरो कार्यालय पहुंची सोनिया अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि उनके साथ मजाक किया गया है। मुझे मुकदमे में फंसाया गया है। जिसमें मैं बहुत जल्द ही साबित कर दूंगी।


एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में महिला आयोग की उपाध्यक्ष व उसके निजी सहायक को जींद एसीबी ने गिरफ्तार किया था। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। -विपिन कादियान, डीएसपी, एसीबी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed