फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bribe, police station, si arrested

खरखौदा थाने में एसआई दस हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
bribe, police station, si arrested
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए एसआई को शहर के विश्राम गृह से लेकर सोनीपत जाती विजिलेंस की टीम। - फोटो : Sonipat
खरखौदा। विजिलेंस की टीम ने खरखौदा थाने से एसआई को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीनी विवाद में एक पक्ष को परेशान कर रिश्वत की मांग की गई थी। विजिलेंस की टीम ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

गांव बरोणा निवासी सुनीता ने शिकायत दी थी कि उसके जेठ की मौत के बाद उसके ससुर ने पूरी संपत्ति उसके पति हवा सिंह के नाम कर दी थी। उसकी जेठानी दयावंती के पास छह बेटियां हैं। हालांकि बाद में उसके पति ने कुछ जमीन भाभी दयावंती के नाम करवा दी। जिससे उसका गुजर-बसर हो जाए। सुनीता का कहना है कि एक दशक पहले आईएमटी, खरखौदा के लिए उनकी जमीन का भी अधिग्रहण हुआ था। जिसके बाद उन्हें व उसकी जेठानी को 56-56 लाख रुपये मुआवजा मिला था। वर्ष 2016 में उसके पति हवासिंह का भी देहांत हो गया। अब कुछ समय पहले उसकी जेठानी दयावंती ने उसके नाम की गई जमीन को सुनीता के नाम कर दिया। साथ ही मुआवजा के रूप में मिले 56 लाख रुपये में से बचे हुए 21 लाख रुपये सुनीता के बेटे त्रिलोक के नाम कर दिया। इस बात का पता जब उसकी जेठानी की बेटियों को लगा तो उनमें से एक बेटी ललिता उसकी जेठानी दयावंती को अपने साथ ले गई। उसके बाद उन पर आरोप लगा दिया कि उन्होंने उसकी मां को बहकाकर जमीन व पैसे अपने नाम करवा लिए हैं। ऐसे में जब मामला थाने में पहुंच गया था। इसी बीच दयावंती की सबसे छोटी बेटी सीमा ने न्यायालय में याचिका देकर अपनी मां को बड़ी बहन के घर से अपने घर लाने की मांग कर दी। जिस पर न्यायालय की तरफ से पुलिस की मौजूदगी में दयावंती को उसकी बेटी ललिता के घर से लाने के आदेश दिए थे। सुनीता का आरोप है कि इस दौरान खरखौदा थाने से एसआई नरेश दयावंती को लेने के लिए गया था और उसने दयावंती की बेटी से मिलकर उन्हें तंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा था। जिसकी एवज में 30 हजार रुपये वह पहले ही दे चुके हैं, वहीं दस हजार रुपये बुधवार को देने की बात हुई थी। इस पर उन्होंने विजिलेंस सोनीपत को शिकायत दे दी। टीम के कहने पर उसने थाने में एसआई को दस हजार रुपये की नकदी दी, जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान इंस्पेक्टर फूल कुमार, अंजीत, नीरज, रेनू बाला, अशोक, रोहित मौजूद रहे। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed