फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPS Women's Medical College did not start prosthetic dental lab

Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में शुरू नहीं हुई कृत्रिम दंत लैब

Mon, 08 Jul 2024 03:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
BPS Women's Medical College did not start prosthetic dental lab
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में कृत्रिम दांतों की लैब शुरू नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज की तरफ से अनिवार्य उपकरण भी खरीदे जा चुके हैं। मुख्यालय में अभी तक कृत्रिम दांतों की रेट लिस्ट जारी नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार मुख्यालय से रेट लिस्ट निर्धारित होने के बाद ही कृत्रिम दांतों की लैब को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


कृत्रिम दंत लैब के लिए मेडिकल कॉलेज में गत वर्ष अप्रैल के महीने में काम शुरू कर दिया था। एक साल बीत जाने के बाद भी कृत्रिम दांतों की लैब शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन



कम शुल्क में मिलेगी सुविधा

कृत्रिम दंत लैब में मरीजों को कम रेट पर दांतों की इलाज की सुविधा की उम्मीद की जा रही है। अब मरीजों को बाजार में नए दांत लगवाने के 8 से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दांतों की फिलिंग करवाने पर 2.5 से 3 हजार रुपये खर्च कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में लैब शुरू होने के बाद बाजार रेट के कम रेट पर मरीजों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में कृत्रिम दंत लैब शुरू करने के लिए मुख्यालय के पास रेट लिस्ट निर्धारित करने को पत्र भेजा गया है। मुख्यालय से रेट लिस्ट निर्धारित होने के बाद लैब को चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकता भी पूरी कर ली गई हैं।
- डाॅ. जगदीश चंद्र दुरेजा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed