फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPS Medical College Authorized for Black Fungus Patients

ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए बीपीएस मेडिकल कॉलेज अधिकृत

Wed, 19 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
BPS Medical College Authorized for Black Fungus Patients
कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए प्रदेश सरकार ने गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज को अधिकृत कर दिया है। यहां इलाज कराने से पहले ब्लैक फंगस के मरीज को ई-मेल पर प्रोफार्मा भरना होगा। उसके बाद डॉक्टर के हस्ताक्षर होंगे। इसी के आधार पर मरीज को एम्फोटेरिसिन-बी का टीका प्राप्त होगा।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस की बीमारी के कई जगह मरीज मिले हैं। इनमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी के मद्देजनर प्रदेश सरकार ने मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज को अधिकृत किया है। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पहले ही ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए अस्पताल में 20 बेड अलग निर्धारित किए हैं। इसके अलावा अभी तक कोई मरीज भी नहीं मिला है। फिर भी प्रशासन पहले से ही इसकी तैयारी में जुटा है। अब यहां मरीजों के इलाज की सुविधा की गई है। इससे पहले मरीज को एक प्रोफार्मा भरना होगा। इसके बाद डॉक्टर के हस्ताक्षर होंगे, जिसके बाद ही एम्फोटेरिसिन-बी टीका उन्हें लगेगा, जो बीमारी की रोकथाम के लिए सहायक है।
विज्ञापन

यह हैं ब्लैक फंगस के लक्षण
चिकित्सकों के अनुसार ब्लैक फंगस के कई लक्षण हैं। इसमें आंख में लालिमा और दर्द, बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी में खून या मानसिक स्थिति में बदलाव है। यह संक्रमण अधिकतर उन मरीजों में देखने को मिला है, जो डायबिटीज से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बचने के हैं यह हैं उपाय
ब्लैक फंगस से बचने के लिए धूल वाली जगह पर मास्क पहनकर जाएं। मिट्टी, काई के पास जाते समय जूते, ग्लब्स, फुल टी-शर्ट और ट्राउजर पहनें। डायबिटीज पर कंट्रोल, इम्यूनोमॉड्यूलेटिंग या स्टेरॉयड का कम से कम इस्तेमाल करें। एंटी बायोटिक्स या एंटी फंगल दवा का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर करें। स्टेरॉयड का उपयोग 10 दिनों से अधिक न करें। स्टेरॉयड का उपयोग होम आइसोलेशन के बाद न करें।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभावित उपायों की मॉनीटरिंग की जा रही है। इसी महामारी से सामने आए ब्लैक फंगस से भी लड़ने व उसके उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने मेडिकल कॉलेज को अधिकृत किया गया है। यहां मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। -श्यामलाल पूनिया, उपायुक्त, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed