फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   body of young man went missing four days ago was found in Sonipat, murdered by hitting him on head with brick

Sonipat: चार दिन पहले लापता हुए युवक का शव बरामद, सिर में ईंट से हमला कर की गई हत्या

Sat, 13 Apr 2024 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Apr 2024 11:57 AM IST
सार

सोनीपत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर में ईंट मारकर हत्या किए जाने का अंदेशा है। मृतक के पिता ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल में पता लगा कि एक नंबर से उनके बेटे के पास कई बार कॉल आई हुई है।

विज्ञापन
body of young man went missing four days ago was found in Sonipat, murdered by hitting him on head with brick
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव मुरथल से चार दिन पहले लापता हुए युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में कुराड़ के पास स्थित मिष्ठान भंडार के पीछे खंडहर पड़े कमरे में मिला है। युवक के सिर में ईंट मारकर हत्या किए जाने का अंदेशा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।

विज्ञापन


गांव मुरथल निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनका बेटा दीपक (22) 9 अप्रैल को घर से कपड़े धोने का सर्फ लेकर आने के लिए निकला था। उसके बाद बेटा घर पर नहीं लौटा। उन्होंने 10 अप्रैल को मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मोबाइल की कॉल डिटेल में पता लगा कि एक नंबर से उनके बेटे के पास कई बार कॉल आई हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वह नंबर उनके परिचित का है। उसके बाद अब बेटे का शव कुराड़ के पास स्थित मिष्ठान भंडार के पीछे बने एक खंडहर कमरे में मिला है। पुलिस को खंडहर में अज्ञात का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद  उन्हें मौके पर बुलाया गया। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। कपड़ों से पहचान की जा सकी है। उसके सिर पर ईंट से हमला किया गया है। शव को देखकर लगता है कि 9 अप्रैल को ही उसकी हत्या कर गई थी। चार दिन शव पड़ा रहने के कारण गर्मी में क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

अधिकारी के अनुसार
गांव मुरथल से लापता हुआ युवक का शव मिला है। सिर में ईंट से हमला कर हत्या किए जाने का अंदेशा है। पुलिस मामले में कई पहलू से जांच कर रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed