फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Body of a young man recovered from the NCR water channel near Nilothi.

Sonipat News: निलोठी के पास एनसीआर वाटर चैनल से बरामद हुआ युवक का शव

Tue, 30 Jun 2026 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jun 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man recovered from the NCR water channel near Nilothi.
खरखौदा। रोहणा गांव के आदित्य (22) का शव झज्जर जिले के गांव निलोठी के पास एनसीआर वाटर चैनल से बरामद हुआ। युवक रविवार को गांव के पास स्थित नहर किनारे एक नलकूप पर पीने का पानी लेने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरे।
विज्ञापन

रविवार सुबह आदित्य के नहर में डूबने की घटना का पता चलते ही परिजन और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व दमकल कर्मियों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

परिजनों व ग्रामीणों की तरफ से नहर का पानी कम करने की मांग की जा रही थी। सोमवार की सुबह तक पानी कम नहीं होने से ग्रामीणों में गुस्सा भी देखा जा रहा था। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर लापता आदित्य की तलाश करने पर दोपहर को आदित्य का शव झज्जर जिले के गांव निलोठी के पास नहर से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद झज्जर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed