फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Body elections: Videography will be done from nomination to counting

निकाय चुनाव: नामांकन से लेकर मतगणना तक की होगी वीडियोग्राफी

Tue, 11 Feb 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Body elections: Videography will be done from nomination to counting
सोनीपत। निकाय चुनाव करने को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सोनीपत में मेयर उप चुनाव व खरखौदा नगर पालिका के लिए चुनाव करवाए जा रहे हैं। मंगलवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। 2 मार्च को होने वाले चुनाव व 12 मार्च को होनी वाली मतगणना तक सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मेयर उप चुनाव की मतगणना गांव मोहाना स्थित बीट्स संस्थान में की जाएगी। खरखौदा नपा चुनाव की मतगणना कन्या महाविद्यालय में कराई जाएगी। निकाय चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का रेंडमाइजेशन का काम समय से पूरा करें। साथ ही पोलिंग स्टाफ को लेकर समय से आदेश जारी करें और उनके प्रशिक्षण के लिए दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में सभी व्यवस्था करें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि मेयर उप चुनाव के लिए 268 बूथ और खरखौदा नपा चुनाव के लिए 23 बूथ बनाए गए हैं। ऐसे में सभी बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लें। मतदान व मतगणना केंद्रों का दौरा करके वहां सुरक्षा व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, पार्किंग की व्यवस्थाओं का जायजा भी लें। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अनमोल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ सिंह, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed