{"_id":"62911acb60a076151c6005db","slug":"body-elections-candidates-will-be-able-to-file-nomination-papers-from-may-30-sonipat-news-rtk647927727","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव ः उम्मीदवार 30 मई से कर सकेंगे नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव ः उम्मीदवार 30 मई से कर सकेंगे नामांकन पत्र दाखिल
विज्ञापन
कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते बीडीपीओ राजेश टिवाना व संजय श्योराण। संवार
- फोटो : Sonipat
नगर परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार 30 मई से 4 जून तक केवल 2 जून (अवकाश होने के कारण) को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर बार 3 बजे तक लघु सचिवालय गोहाना स्थित एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। कुंडली नगरपालिका चुुनाव के अलावा सोनीपत लघु सचिवालय में उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे।
गोहाना में रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। वहीं लघु सचिवालय सोनीपत में शुक्रवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार राई अंकित कुमार व बीडीपीओ राजेश टिवाना ने कुंडली नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कर्मचारियों को चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया का कार्य करने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आवेदन उम्मीदवार से पूर्ण रूप से भरवाएं, कोई भी कॉलम नहीं छूटना चाहिए। नामांकन पत्र के साथ लगने वाले सभी कागज पूरे होने चाहिए। इस दौरान तहसीलदार व सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार, नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद कुमार, खानपुर कलां के नायब तहसीलदार अशोक कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कौशल, रोहित कुमार, ईटीओ योगेंद्र मान, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल, प्राचार्य सुशील बंसल, लवल किशोर, विकास दहिया, सुनील खुराना, राहुल मोर, योगेश, प्रवीन, सतीश के अलावा सोनीपत में हुए प्रशिक्षण के दौरान कुंडली नपा सचिव पवित्र गुलिया, कैप्टन संजय श्योराण, निर्वाचन कानूनगो शिवराज अहलावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।