फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Body elections: Candidates will be able to file nomination papers from May 30

निकाय चुनाव ः उम्मीदवार 30 मई से कर सकेंगे नामांकन पत्र दाखिल

Sat, 28 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Body elections: Candidates will be able to file nomination papers from May 30
कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते बीडीपीओ राजेश टिवाना व संजय श्योराण। संवार - फोटो : Sonipat
नगर परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार 30 मई से 4 जून तक केवल 2 जून (अवकाश होने के कारण) को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर बार 3 बजे तक लघु सचिवालय गोहाना स्थित एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। कुंडली नगरपालिका चुुनाव के अलावा सोनीपत लघु सचिवालय में उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन

गोहाना में रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। वहीं लघु सचिवालय सोनीपत में शुक्रवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार राई अंकित कुमार व बीडीपीओ राजेश टिवाना ने कुंडली नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कर्मचारियों को चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया का कार्य करने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवेदन उम्मीदवार से पूर्ण रूप से भरवाएं, कोई भी कॉलम नहीं छूटना चाहिए। नामांकन पत्र के साथ लगने वाले सभी कागज पूरे होने चाहिए। इस दौरान तहसीलदार व सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार, नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद कुमार, खानपुर कलां के नायब तहसीलदार अशोक कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कौशल, रोहित कुमार, ईटीओ योगेंद्र मान, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल, प्राचार्य सुशील बंसल, लवल किशोर, विकास दहिया, सुनील खुराना, राहुल मोर, योगेश, प्रवीन, सतीश के अलावा सोनीपत में हुए प्रशिक्षण के दौरान कुंडली नपा सचिव पवित्र गुलिया, कैप्टन संजय श्योराण, निर्वाचन कानूनगो शिवराज अहलावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed