{"_id":"66314663893b4db92101e294","slug":"board-exam-results-were-better-students-celebrated-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117646-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बोर्ड परीक्षा का परिणाम रहा बेहतर, विद्यार्थियों ने मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बोर्ड परीक्षा का परिणाम रहा बेहतर, विद्यार्थियों ने मनाई खुशी
Wed, 01 May 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव मदीना के डीबीएम स्कूल में खुशी मनाते विद्यार्थी।
सोनीपत/गोहाना/गन्नौर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संचालित 12वीं की परीक्षा में मेधावियों ने बेहतर अंक हासिल कर अपने स्कूल और अभिभावकों का मान बढ़ाया है। बच्चों की सफलता पर अभिभावकों ने मिठाई बांटी। वहीं तमाम विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
मुरथल अड्डा स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कॉमर्स की ईशा ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैना 95.2 फीसदी अंक के साथ द्वितीय, हैंसी व रिया 92.4 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। विज्ञान संकाय में अंजली पहले, कुनिका दूसरे व भूमि तीसरे स्थान पर रही। कला संकाय में गीतिका प्रथम, अनुष्का द्वितीय, अनु व गीता तृतीय स्थान पर रहीं।
गुढ़ा रोड स्थित सीआर स्कूल की छात्रा विनिका ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। पल्लवी शर्मा ने 96.2 और दीपिका ने 95.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्राचार्य प्रदीप दलाल ने बताया कि 39 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की। 13 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्कूल के प्राचार्य सचिन शर्मा ने बताया कि स्कूल के 109 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराई है। कलां संकाय में कीर्ति ने 96 फीसदी अंक लेकर स्कूल टॉप किया। खुशी ने 94.6 फीसदी अंक लेकर द्वितीय और प्रीति ने 94.4 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में खुशबू ने 93.8 फीसदी, पुरुषोत्तम ने 93.6 फीसदी, दीक्षा ने 93.4 फीसदी तथा कॉमर्स संकाय में सुप्रिया ने 94.4 फीसदी, स्नेहा ने 91.8 फीसदी व खुशबू ने 84.4 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
कासंडी स्थित भारत विद्यापीठ स्कूल में 12 वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में शिवानी ने 92 फीसदी अंक के साथ कक्षा स्कूल में टॉप किया हैं। संस्थान निदेशक प्रोफेसर सत्यपाल आर्य ने बताया कि 45 विद्यार्थियों में से 17 मेरिट लिस्ट में रहे।
गांव खानपुर कलां स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य बिजेंद्र मलिक ने बताया कि 36 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की। प्रीति ने 97.6 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। दूसरे नंबर पर मुस्कान 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। तीसरे नंबर पर सीमा ने 95.6 फीसदी अंक लिए हैं।
समाज कल्याण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजाना कलां के 12वीं कक्षा के 13 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई। स्कूल की छात्रा खुशी 92.8 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान पर रही। 89.2 प्रतिशत अंक के साथ अंजली दूसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य अनीता ने मेधावी छात्रों को बधाई दी।
स्वामी चेतना वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टेहा का परीक्षा परिणाम शत फीसदी रहा। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि विज्ञान संकाय में छात्रा खुशी ने 467 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, अन्नु ने 447 अंक प्राप्त कर द्वितीय, बुलबुल ने 444 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 72 छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में 30 छात्रों ने मेरिट प्राप्त की।
--
पायल ने 458 अंक प्राप्त कर पाया स्कूल में पहला स्थान
फोटो 40- सोनीपत के खरखौदा में पायल परिवार सदस्यों के साथ खुशी मनाते हुए। संवाद
खरखौदा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से मंगलवार को बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। खरखौदा के रिढाऊ गांव में स्थित संत हरिदास शिक्षा सदन की छात्रा पायल ने अपने विद्यालय में पहला स्थान पाया है। पायल ने 458 अंक प्राप्त किए हैं। जैसे ही पायल व उसके परिवार को परीक्षा परिणाम में उसके स्कूल स्तर पर प्रथम आने की सूचना मिली तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। पायल के फोटोग्राफर पिता जोगिंद्र का कहना है कि बेटी के स्कूल में प्रथम आने से पूरा ही परिवार खुश है। वहीं पायल का कहना है कि आगे बीए में दाखिला लेने के साथ ही वह लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करना चाहती है। वहीं संत हरिदास शिक्षा सदन के चेयरमैन सत्यदेव पारासर ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा है, 56 विद्यार्थियों में से 28 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया और 11 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि पायल पहले, 455 अंक लेकर नवीन दूसरे, 442 अंक लेकर कुमारी तन्नू तीसरे स्थान पर रही है।