फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Board Exam: Cheater caught in 12th compartment exam

बोर्ड परीक्षा : 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में पकड़ा नकलची

Wed, 03 Jul 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Jul 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Cheater caught in 12th compartment exam
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से बुधवार को संचालित की गई एक दिवसीय 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट व अंक सुधार की परीक्षा में उड़नदस्ता टीम ने एक नकलची पकड़ा। जिसका यूएमसी बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 12वीं कक्षा के सभी विषयाें की कंपार्टमेंट व अंक सुधार के लिए परीक्षा हुई। जबकि 4 से 11 जुलाई तक 10वीं कक्षा की विभिन्न विषयों की परीक्षा संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की विभिन्न विषयों की कंपार्टमेंट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करवाने के लिए सभी तैयारी की गई थी। बोर्ड की तरफ से गठित टीमों ने शहर में बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनीपत-14 में बनाए गए परीक्षा केंद्र में टीम ने एक विद्यार्थियों को नकल करते दबोचा। जिसका यूएमसी बनाया गया है।
विज्ञापन

12वीं कक्षा में 1971 विद्यार्थियों की आई थी कंपार्टमेंट

12वीं कक्षा की परीक्षा में इस बार जिले से 14247 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से 494 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम फेल रहा। जबकि 1971 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई थी। जिले के 11782 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा पास की थी। वहीं ओपन परीक्षा में जिले के 526 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 360 विद्यार्थी पास हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कंपार्टमेंट की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 12वीं कक्षा की सभी विषयों की कंपार्टमेंट व अंक सुधार के लिए परीक्षा संचालित की गई। पांच परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में एक विद्यार्थी का नकल करते पकड़ा है। 4 से 11 जुलाई तक 10वीं कक्षा की परीक्षाएं होंगी। यह सभी परीक्षाएं एक ही केंद्र पर संचालित की जाएंगी।

नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed