{"_id":"6a0d9d26735c87dd4102fada","slug":"blos-with-less-than-25-mapping-should-complete-the-work-on-priority-ero-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154278-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले बीएलओ प्राथमिकता से पूरा करें कार्य : ईआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले बीएलओ प्राथमिकता से पूरा करें कार्य : ईआरओ
Wed, 20 May 2026 05:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 May 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पूर्व एसआईआर गतिविधि (प्री एसआईआर एक्टिविटी) को लेकर ईआरओ और एसडीएम सुभाष चंद्र ने लघु सचिवालय में सोनीपत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के मैपिंग कार्य की समीक्षा बैठक की। उन्होंने वर्ष 2002 की मतदाता सूची को वर्तमान मतदाता सूची के साथ मैपिंग किए जाने के कार्य की समीक्षा की।
उन्होंने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि 28 मई को आयोजित होने वाली अगली समीक्षा बैठक से पहले अपने कार्य में कम से कम 10 फीसदी की बढ़ोतरी सुनिश्चित करें। एसडीएम ने 25 फीसदी से भी कम मैपिंग कार्य करने वाले बीएलओ से कहा कि वह इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसडीएम ने सुपरवाइजरों को भी निर्देश दिए कि वह अपने अधीन कार्यरत बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करें। आवश्यकता होने पर मार्गदर्शन भी प्रदान करें। सभी अधिकारी और कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मैपिंग के कार्य को पूरा करें।