फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BLOs are distributing voter slips door to door

Sonipat News: बीएलओ घर-घर जाकर बांट रहे मतदाता पर्ची

Mon, 30 Sep 2024 05:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Sep 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
BLOs are distributing voter slips door to door
सोनीपत। विधानसभा चुनाव के लिए बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अपने क्षेत्र के मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदाता पर्ची बांट रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मतदान के लिए प्रयोग होने वाली ईवीएम के बारे में प्रशासन की तरफ से सभी पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, ताकि चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोलिंग पार्टियों को सहयोग करने के लिए सेक्टर सुपरवाइजर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो हर परिस्थिति पर नजर बनाए रखेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वह आगामी 05 अक्तूबर को चुनाव में अपने मताधिकार प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि मतदान करने का अवसर पांच साल में एक बार मिलता है। प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed