फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Blood donation camp: Two drops of blood can save someone's life

रक्तदान शिविर : रक्त की दो बूंद बचा सकती है किसी का जीवन

Sun, 30 Jun 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp: Two drops of blood can save someone's life
सोनीपत। रक्तदान महादान है। दान की गई रक्त की दो बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। सभी को वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। यह बात मां भारती रक्तवाहिनी के संरक्षक पूर्णमल गौड़ ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन, मां भारती रक्तवाहिनी संस्था व श्रीराम प्लाईवुड की ओर से रविवार को दिल्ली रोड सिक्का कॉलोनी स्थित श्री सत् जींदा कल्याण हनुमान मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 60 लोगाें ने रक्तदान किया। इस दौरान पिता-पुत्र, पति-पत्नी व भाई-भाई ने एक साथ रक्तदान करके दूसरों को भी प्रेरित किया। संस्था के प्रधान विपिन कुमार गौड़ व सचिव प्रेम गौतम ने बताया कि वर्तमान में रक्तदाता ही असली हीरो हैं, जो रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाते हैं, कोई फिल्मी हीरो नहीं। शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

वहीं श्रीराम प्लाईवुड से दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने संस्था के साथ मिलकर यह 5वां रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में डॉ. भानु शर्मा के नेतृत्व में नागरिक अस्पताल व जिला रेडक्रॉस की टीम ने रक्त संकलन करवाया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान लाजपत आहूजा, सोमप्रकाश, प्रमोद, सुधीर, भूपेंद्र, मुकेश, रविंद्र, अनिल, सोनू, मोनिका, ममता, राहुल, बिजेंद्र, रणबीर, मनीष, दीपक शर्मा व इस्लाम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed