{"_id":"6885267b09ab706c3e045c6f","slug":"block-level-school-sports-competitions-on-28-29-july-and-1-2-august-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139871-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं 28-29 जुलाई और 1-2 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं 28-29 जुलाई और 1-2 अगस्त को
Sun, 27 Jul 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। निदेशालय माध्यमिक शिक्षा हरियाणा के निर्देश पर खंडस्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 28-29 जुलाई और 1-2 अगस्त को किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारकर जिलास्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
जिला शिक्षा विभाग की तरफ से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित करने और निर्धारित तिथि तक चयन सूची भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता में आठ खेल एथेलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, क्रिकेट, योगासन, खो-खो, ताइक्वांडो और मुक्केबाजी को शामिल किया गया है।
प्रतियोगिताओं का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 28 व 29 जुलाई को लड़कियों की अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे चरण में 01 व 02 अगस्त को लड़कों की अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता एं होगीं? प्रतियोगिता में अंडर-14 में जनवरी, 2012 के बाद, अंडर-17 में जनवरी, 2009 के बाद व अंडर-19 में जनवरी, 2007 के बाद जन्म लेने वाले विद्यार्थियों को मौके दिया जाएगा। खंडस्तर पर प्रतियोगिता पूर्ण होने के बाद 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक चयन सूची व परिणामों की मूल प्रति संबंधित एईओ (खेल) व एईईओ (खेल) कार्यालयों को भेजना होगा।
विज्ञापन
अंडर-14 आयुवर्ग के परिणाम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत के अधीन एईईओ (खेल) कार्यालय को भेजे जाएं। साथ ही अंडर-17 व 19 वर्ग के परिणाम जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत के अधीन एईओ (खेल) कार्यालय को भेजे जाएं।
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों को अनुशासन, टीम भावना व खेल कौशल में आगे बढ़ने का अवसर देना है। इससे खिलाड़ी जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी स्कूलों व प्रशिक्षकों से अपील है कि वह अधिक से अधिक छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।