फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Block committee members asked for details of expenditure, BDPO gave assurance

Sonipat News: ब्लाॅक समिति सदस्यों ने मांगा खर्च का ब्योरा, बीडीपीओ ने दिया आश्वासन

Tue, 18 Mar 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Block committee members asked for details of expenditure, BDPO gave assurance
सोनीपत के गन्नौर स्थित बीडीपीओ कार्यालय में बैठक के दौरान ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिल कुमार, बीडीप
गन्नौर। खंड विकास पंचायत कार्यालय में सोमवार को ब्लाॅक समिति की बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें बीडीपीओ पूनम चंदा ने सदस्यों के समक्ष ब्लाॅक समिति के फंड की जानकारी रखी। उसके बाद अध्यक्ष अनिल कुमार के समक्ष सदस्यों ने विकास कार्य से संबंधित अपनी मांगें रखीं। सदस्यों ने तत्कालीन चेयरमैन के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी व खर्च का ब्योरा मांगा। इस पर बीडीपीओ पूनम चंदा ने जल्द जानकारी देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अरुण शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-लंबे समय बाद हुई बैठक

ब्लाॅक समिति की जुलाई 2024 में साधारण बैठक बुलाई गई थी, लेकिन सभी सदस्यों ने इस बैठक से दूरी बना ली थी, जिसके बाद से साधारण बैठक नहीं हो पाई। इसके बाद 10 जनवरी को समिति के 29 सदस्यों में से 25 ने अविश्वास लाकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया था। बाद में नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया था। अब आठ महीने के बाद सोमवार को यह साधारण बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed