{"_id":"688fbf58c877eaedff01065c","slug":"bjps-slogan-of-development-is-just-a-hoax-sunaina-chautala-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140242-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का विकास करने का नारा महज छलावा : सुनैना चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का विकास करने का नारा महज छलावा : सुनैना चौटाला
Mon, 04 Aug 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के खरखौदा हलके में जनसभा को संबोधित करती इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला। संवाद
खरखौदा। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा का विकास का नारा महज छलावा है। आम आदमी और सरकार के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज को उनकी सलाह है कि वह तो पार्टी ही छोड़ दें।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी जनता विरोधी नीतियों का विरोध करने की बजाय चंडीगढ़ की कोठियों के झगड़े में उलझी हुई है।
वह रविवार को खरखौदा हलके के गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में अपनी बात रख रहीं थी। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि खरखौदा को हुड्डा का गढ़ बताना गलत है, यह इलाका चौधरी देवीलाल की विरासत है।
भाजपा ने अनिल विज जैसे वरिष्ठ नेता को कोई विधानसभा जिम्मेदारी नहीं दी, जो दर्शाता है कि पार्टी में वरिष्ठों का सम्मान नहीं है। उन्होंने विज को नसीहत देते हुए कहा कि जहां सम्मान न मिले, वहां पार्टी छोड़ देनी चाहिए। एचकेआरएन कर्मचारियों को हटाने के फैसले पर भी उन्होंने कहा कि भाजपा हर बात की गारंटी देती है, लेकिन उनकी गारंटी कभी पूरी नहीं होती। 15 लाख रुपये वाली गारंटी भी एक जुमला निकली थी। उन्होंने भाजपा को व्यापारी लोगों की पार्टी बताते हुए कहा कि इनका मकसद जनता का भला नहीं, बल्कि अपना व्यापार है।
विज्ञापन
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला को धमकी देने पर कृषि मंत्री की टिप्पणी पर कहा कि धमकी आमने-सामने होकर दी जाती है, फोन पर नहीं। मंत्री बुजुर्ग हो चुके हैं। वह तकनीकी दौर से अनजान हैं, जबकि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
जींद में एक महीने में 17 हत्याएं हो चुकी हैं, यहां तक भाजपा नेता के बेटे की भी हत्या हो गई। आमने-सामने तो प्रदेश में हत्याएं हो रही हैं।