फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP's slogan of 400 will be reduced to 200 seats by the sixth phase: Dushyant Chautala

छठे चरण तक भाजपा का 400 का नारा 200 सीटों तक रह जाएगा : दुष्यंत चौटाला

Sun, 05 May 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP's slogan of 400 will be reduced to 200 seats by the sixth phase: Dushyant Chautala
: सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
सोनीपत। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को अभी तक खरीद प्रक्रिया ही समझ नहीं आई है। प्रदेश की अनाज मंडियों में 50 फीसदी से ज्यादा अनाज पड़ा है, जिसका उठान नहीं हो रहा। यह भी कहा कि भाजपा सरकार अभी 400 का नारा लगा रही है, लेकिन चुनाव के छठे चरण तक यह 200 सीट तक आ जाएगा।
विज्ञापन


सोनीपत में जजपा के लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक का नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया या फिर किसानों की समस्याओं को बारीकी से समझने में समय लगता है। हमें भी साढ़े 4 साल लग गए थे पूरी व्यवस्था बनाने में। तब जाकर किसान की फसल की दो दिनों के भीतर भुगतान करने की व्यवस्था की जा सकी थी। अब 22 दिन से मंडियों में सरसों की फसल पड़ी है, जिसकी खरीद नहीं की गई है। 17 दिन से किसानों का गेहूं मंडियों में पड़ा है। यह दुर्दशा केवल इसलिए हुई है कि अब किसान की सोच के लोग सरकार में नहीं रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए अब भाजपा ने 400 पार का नारा छोड़ दिया है और अब वह मंगलसूत्र पर आ गई है। दक्षिण से जो हवा चली है, हरियाणा तक आते आते वह 400 से सिमटकर 200 पर रह जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सोनीपत के कांग्रेस उम्मीदवार को तो सफीदों के लोग भी नहीं जानते, जबकि भाजपा के उम्मीदवार की जान पहचान केवल राई और सोनीपत में है। उनके प्रत्याशी को नौ हलकों में बराबर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed