फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP's arrogance is sky high, corruption is rampant in corporations: Deepender Hooda

भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर, निगमों में खुलकर हो रहा भ्रष्टाचार : दीपेंद्र हुड्डा

Sat, 09 May 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
BJP's arrogance is sky high, corruption is rampant in corporations: Deepender Hooda
सोनीपत। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। यही कारण है कि निगमों में खुलकर भ्रष्टाचार हो रहा है। भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

वह हरियाणा निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। कहा कि भाजपा के मेयर प्रत्याशी का नाम खजूर घोटाले में सामने आया था लेकिन कहीं कोई जांच नहीं कराई गई। इसी तरह रोहतक में 300 करोड़ के अमृत घोटाले को अंजाम दिया गया और आज तक कोई जांच नहीं हुई।
विज्ञापन

फरीदाबाद नगर निगम में बिना काम किए 200 करोड़ का घोटाला कर दिया गया। पंचकूला में 160 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने निगमों में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। निगमों में घोटाले होते रहे और भाजपा सरकार उसको रोकने की बजाय संरक्षण दे रही है। भाजपा के भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए लोग कांग्रेस के पक्ष में करेंगे वोट ताकि जनता का पैसा जनता के काम में लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने चुनावों में जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। चुनाव के बाद सबके राशन कार्ड व पेंशन कटवा दी। आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है। महंगाई का ये आलम है कि गैस सिलिंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं जबकि भाजपा ने जनता से 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed