फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP workers, upset with Rahul Gandhi, burnt his effigy and demanded an apology.

Sonipat News: राहुल गांधी से खफा भाजपाइयाें ने फूंका पुतला, बोले-माफी मांगें

Thu, 05 Feb 2026 06:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Feb 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
BJP workers, upset with Rahul Gandhi, burnt his effigy and demanded an apology.
सोनीपत के सुभाष चौक पर राहुल गांधी का पुतला जलाकर नाराजगी जताते प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त कहे जाने से राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई नाराज आ रहे हैं। वीरवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
पुतला दहन के बाद बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा ही समाज को बांटने वाली रही है। 1984 में कांग्रेस के राज में सिख विरोधी दंगे हुए लेकिन उनके नेताओं को आज तक अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। राहुल गांधी की मानसिकता आज भी वही है।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी ने बिट्टू को जान-बूझकर गद्दार कहा है। वह एक सिख परिवार से आते हैं। उनके दादा एवं पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह देश के लिए शहीद हुए थे। ऐसे सम्मानित व्यक्ति का यह अपमान किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम चुनाव में जीरो पर आउट होगी कांग्रेस : बड़ौली
एक अन्य सवाल पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी है। कांग्रेस को राजनीति करने का बहाना चाहिए। किस योजना का लोगों को क्या फायदा और क्या नुकसान है इसका कांग्रेस नेताओं को ज्ञान नहीं है। सोनीपत, अंबाला, पंचकूला तीनों नगर निकाय चुनाव में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है। कांग्रेस जीरो पर ही आउट होगी।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अशोक भारद्वाज, मेयर राजीव जैन, जिला महामंत्री नीरज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, योगेश पाल बबीता दहिया, आरती शर्मा, सीमा ग्रोवर, प्रेमा तिवारी, सुनीता लोहचब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed