{"_id":"6ac00651642cc039620d0bfd","slug":"action-taken-against-illegal-gutkha-factory-for-the-second-consecutive-day-orders-issued-to-seal-it-sonipat-news-c-198-1-rew1001-246516-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध गुटखा फैक्टरी पर दूसरे दिन कार्रवाई, सील करने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध गुटखा फैक्टरी पर दूसरे दिन कार्रवाई, सील करने के दिए आदेश
Sat, 03 Oct 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामगढ़ रोड स्थित अवैध गुटखा फैक्टरी पर कराधान विभाग की ओर से की गई कार्रवाई वीरवार देर रात खत्म हो गई। विभाग की टीम ने कई घंटे तक फैक्टरी में जांच की और स्टॉक व रिकॉर्ड से संबंधित कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। विभाग की ओर से फैक्टरी को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
फैक्टरी पर लगातार दूसरे दिन विभागीय कार्रवाई हुई। बुधवार को सीएम फ्लाइंग के साथ तीन विभागों की संयुक्त टीम ने फैक्टरी पर छापेमारी की थी। इसके बाद वीरवार को कराधान विभाग की टीम ने अलग से फैक्टरी में रेड की।
विभाग यह भी जांच करेगा कि फैक्टरी में उत्पादन और बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड नियमों के अनुसार दर्ज किया गया था या नहीं।
विभागीय जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी। डीईटीसी प्रीति चौधरी ने बताया कि मीडिया में सामने आई खबरों को संज्ञान में लेकर रोहतक से समिति गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद फैक्टरी को सील करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार फैक्टरी प्रशांत की है, जो एक्साइज इंस्पेक्टर का पति है। रेड के दौरान एक्साइज इंस्पेक्टर पत्नी भी कार से मौके पर पहुंची थी, लेकिन मीडिया और टीम को देखकर वहां से लौट गई। अधिकारियों के अनुसार फैक्टरी का लाइसेंस मई 2026 में एक्सपायर हो चुका था। इसके बावजूद फैक्टरी में उत्पादन जारी होने की बात सामने आई थी।