{"_id":"65ad690d0b5ba29bca0ae704","slug":"bjp-state-president-will-hoist-the-flag-in-the-district-level-republic-day-function-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12740-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण
Mon, 22 Jan 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में 26 जनवरी को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र से सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे व परेड की सलामी लेंगे।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पुलिस लाइन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यातिथि की ओर से परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण किया जाएगा और वह मार्च पास्ट की टुकड़ियों की सलामी लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि राज्यसभा सदस्य राम चंद्र जांगड़ा गोहाना में, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी गन्नौर में व पलवल से विधायक नयन पाल रावत खरखौदा में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।