फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP state president reviewed development works

Sonipat News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Tue, 17 Jun 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP state president reviewed development works
फोटो 35: सोनीपत के गांव गामड़ी में एक पेड़ मां के नाम अ​भियान के तहत पौधरोपण करते भाजपा प्रदेश अ
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोमवार को संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत खानपुर मंडल के गांव कांसडा और नेताजी सुभाष मंडल में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कोर कमेटी में सरकार की ओर से संचालित अभियान व विकास कार्यों की समीक्षा की। आगामी कार्य योजना की रूपरेखा तय की। उन्होंने गांव गामड़ी में पौधरोपण कर कार्यकर्ताओं से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को 2014 से पहले की कांग्रेस सरकार का शासन अच्छी तरह से याद है। कांग्रेस शासन में सरकारी योजनाओं के पैसे बिचौलियों की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टीकरण की राजनीति ही सामने आती थी। अब भाजपा सरकार में विकास, आविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2014 से पहले बिजली और पानी को लेकर आंदोलन होते थे। आतंकी घटनाएं बढ़ गई थीं। देश के हालात बिगड़ गए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने व्यवस्थाओं को ठीक किया है। इस दौरान भाजपा गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन, मेयर राजीव जैन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed