फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP State President presented the problems of daily train passengers before the Union Railway Minister

Sonipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखीं दैनिक रेल यात्रियों की समस्याएं

Thu, 07 Aug 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
BJP State President presented the problems of daily train passengers before the Union Railway Minister
फोटो 05- नई दिल्ली ​​स्थित कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संसदीय क्षेत्र के
सोनीपत। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सोनीपत संसदीय क्षेत्र के दैनिक रेल यात्रियों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए नई दिल्ली स्थित कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सोनीपत स्टेशन से रोजाना 40 हजार यात्री दिल्ली-अंबाला रूट व 15 हजार यात्री सोनीपत-जींद रूट पर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि रेल यात्रा किफायती व सुरक्षित है, लेकिन दैनिक रेल यात्रियों के लिए कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें हल करवाना जरूरी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ समस्याओं पर चर्चा करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि कई एक्सप्रेस ट्रेनें सोनीपत स्टेशन से गुजरती हैं, लेकिन इनका यहां ठहराव नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने रेल मंत्री को पत्र देते हुए यात्रियों की मांगाें से अवगत कराया ताकि यात्रियाें की समस्या का जल्द समाधान होने के साथ उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को मांगाें पर जल्द मंथन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मांगें रही शामिल
- होशियारपुर, सचखंड, हीराकुंड एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति का अप-डाउन में सोनीपत स्टेशन, गीता जयंती एक्सप्रेस का गन्नौर स्टेशन, गरीब रथ एक्सप्रेस का अप-डाउन में गोहाना स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया जाए।
- कोरोना काल के दौरान से बंद चंडीगढ़ जाने वाली हिमालय क्वीन एक्सप्रेस, सोनीपत-दिल्ली रूट पर चलने वाले सवारी गाड़ी का पुन: परिचालन शुरू किया जाए।
- दिल्ली-सोनीपत रूट पर दोपहर 2 बजे सवारी गाड़ी का परिचालन किया जाए।
- जींद-सोनीपत रूट की 74029 सवारी गाड़ी का दिल्ली तक परिचालन किया जाए।
- नई दिल्ली से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 12459 का सब्जी मंडी स्टेशन पर ठहराव किया जाए।
- दिल्ली-पानीपत के बीच रात 8:50 से 10 बजे के बीच सवारी गाड़ी का परिचालन किया जाए।
- महिला स्पेशल सवारी गाड़ी में पुरुषों के लिए अलग से बोगियां जोड़ी जाएं।
- गन्नौर स्टेशन पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ओवरब्रिज, यात्रियों के लिए एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed