फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP Politics on Yoga

योग प्राचीन परंपरा, भाजपा राजनीति न करेः दीपेंद्र

Thu, 18 Jun 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Thu, 18 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन

भाजपा हमारे देश की प्राचीन परंपरा योग का राजनीतिकरण न करें क्योंकि योग किसी पार्टी विशेष का नहीं पूरे भारतवर्ष के लिए है। भाजपा योग की प्राचीन परंपरा पर भी राजनीति कर श्रेय लेना चाहती है।

विज्ञापन


भाजपा झूठ के बलबूते सत्ता हासिल की है। कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई योजनाओं का केवल नाम बदलकर उन्हें उपलब्धियां बताकर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बना रही है। उक्त बातें रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह  हुड्डा ने गांव कैलाना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों पर किए गए लाठीचार्ज से यह बात साबित हो गई कि भाजपा सरकार एक बेदर्द सरकार है। सरकार को पुलिस का प्रयोग प्रदेश के किसानों और कर्मचारियों की पिटाई कराने की बजाय प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुधारने में करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार को कर्मचारियों और किसानों के दर्द को खुद का दर्द समझ कर उनका सहयोग करना चाहिए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं की गई बल्कि बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया गया।


भाजपा सरकार को बने सात महीने हुए हैं और इसी दौरान गेस्ट टीचर, कंप्यूटर टीचर और लैब सहायक के तौर पर 25 हजार कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है।

हुड्डा ने कहा कि घर उजाड़ने से सरकार नहीं चलती। बीजेपी पहले झूठ बोलकर वोट ले गई और अब झूठ बोलकर ही श्रेय ले रही है।

वह गांव कैलाना निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश फौगाट के पिता साहब सिंह के निधन पर सांत्वना देने भी पहुंचे। इस मौके पर राई से विधायक जयतीर्थ दहिया, खरखौदा के विधायक जयवीर बाल्मीकि,  प्रदीप सांगवान, रणधीर मलिक, सुरेंद्र बैरागी, अर्जुन दहिया, कमल हसीजा,  मनोज रिढाऊ, हरेंद्र सैनी, चेयरमैन सतीश ठाकरान, संतोष गुलिया, रेखा राणा सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed