फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bjp meeting

भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म

Tue, 27 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 27 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार का एजेंडा आम जनता ने तय किया था। एजेंडे पर खरी उतरी भाजपा सरकार ने एक साल में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म कर दिया। बचे चार साल में पूरी तरह हालात बदलकर इनेलो और कांग्रेस की बोलती बंद कर देंगे। क्योंकि इतने विकास कार्य करा दिए जाएंगे कि विपक्ष को बोलने के लिए कुछ नहीं मिलेगा। वे मंगलवार को मुरथल में पांच जिलों के पदाधिकारियों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष और टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा कि पांच नवंबर को राई में पीएम मोदी की रैली प्रदेश सरकार के लिए काफी अहम हैं। इस दिन प्रधानमंत्री मुकरबा चौक से पानीपत जीटी रोड को 12 लेन करने, बंद पड़े केेएमपी का काम दोबारा शुरू करने और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस हाईवे की आधारशिला रखेंगे। प्रदेश सरकार का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने पर इस रैली का बहुत महत्व है और प्रत्येक पदाधिकारी गांव-गांव, गली-गली पहुंचकर इस रैली में अधिक से अधिक लोगों को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


निचले स्तर पर कार्यकर्ता दें विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब
बराला ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए काम किया। गेहूं की फसल खराब होने के बाद किसानों को फसलों का मुआवजा देने की बात आई तो सबसे पहले यह काम किया गया। अब कपास पर सफेद मक्खी की मार पड़ी तो गिरदावरी कराई जा रही है। एक वर्ष के सफल कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे को खत्म कर दिया है। कार्यकर्ता निचले स्तर पर विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब दें। वहीं, भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सांसद रमेश कौशिक बोले, प्रधान ही बता देंगे सबकुछ
कार्यकर्ताओं की मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के अलावा किसी ने संबोधित नहीं किया। जब प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत सांसद रमेश कौशिक को बुलाया कि तो उन्होंने कहा कि प्रधान जी ही सब कुछ बता देंगे। जबकि कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी, उचाना की विधायक प्रेमलता सिंह, पानीपत के विधायक महीपाल ढांढा, बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक, बवानीखेड़ा के विधायक विशंभर सिंह व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हारे हुए प्रत्याशियों को एक मंच पर लेकर आई पार्टी
विधानसभा चुनाव में मात खा गए सभी पांचों जिलों में पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं को भी रैली की तैयारियों को लेकर हुई मीटिंग में बुलाया गया था। इसमें गन्नौर से जितेंद्र मलिक, राई से कृष्णा गहलावत, गोहाना से रामचंद्र जांगड़ा, खरखौदा से कुलदीप काकराण और दूसरे जिलों के प्रत्याशी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed