फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP lost in the village of District President and former District President

Sonipat News: जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष के गांव में हारी भाजपा

Fri, 07 Jun 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP lost in the village of District President and former District President
गोहाना। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र चुनाव के बाद जारी हुए बूथ स्तर के आंकड़ों में सामने आया है कि भाजपा अपने जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष के गांवों में भी हार गई। गोहाना विधानसभा क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। गोहाना विधानसभा क्षेत्र के 61 गांवों में से कांग्रेस 50 गांवों में जीत दर्ज करने में सफल रही। गोहाना विस क्षेत्र में कांग्रेस को 59054 तो भाजपा को 57662 वोट मिले।
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा के गांव से भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। उनके गांव में भाजपा को 642 व कांग्रेस को 877 वोट मिली। उनके गांव में भाजपा 235 वोट से हार गई। हालांकि उनके बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को 122 व कांग्रेस को 71 वोट मिले। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा के गांव मोई में भाजपा के मोहनलाल को 392 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ब्रह्मचारी ने 879 वोट लेकर इस जीत दर्ज की।
विज्ञापन


गोहाना विस क्षेत्र के 50 गांवों ने कांग्रेस तो 11 ने भाजपा का दिया साथ

कांग्रेस प्रत्याशी ने गोहाना विधानसभा के गांव गंगेसर में 95, खंदराई में 390, कैलाना खास में 96, खानपुर कलां में 253, कांसड़ी में 96, दूभेटा में 633, माजरी में 288, मोई में 487, भादी में 182, सरगथल में 804, कांसड़ा में 390, ककाना भादरी में 149, गामड़ी में 517, गुढ़ा में 374, न्यात 373, खेड़ी दमकन में 674, जौली में 1277, दोदवा में 235, रोलद लतीफपुर में 413, चटिया देवा में 122 वोट से जीत दर्ज की। वहीं रहमाना में 260, माहरा में 376, चिटाना में 212, जुआं में 191, सलीमसरा ट्राली 224, बीधल में 284, लाठ में 1074, पिनाना में 905, तिहाड़ मलिक में 599, सलारपुर माजरा में 174, नैना ततारपुर में 77, बादशाहपुर माच्छरी में 403, करवड़ी में 292, खिजरपुर जट माजरा में 198, भटाना जाफराबाद में 405, किलोहडद में 130, हुल्लाहेड़ी में 150, बड़वासनी में 105, गढ़ी हकीकत, जाजी में 67, गुहणा में 637, सलीमसर माजरा 352, भठगांव माल्याण में 584, बागडू में 237, महलाना में 499, तिहाड़ खुर्द में 447, तिहाड़ कलां में 216, भठगांव डुंगरान में 574 व महिपुर में 102 वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ने सैनीपुरा में 201, गढ़ी उजाले खां में 2359, गढ़ी एसएनके में 1658, हसनगढ़ में 54, वजीरपुरा में 317, नगर में 85, बड़ौता में 855, सिटावली में 16, रतनगढ में 186, मोहाना में 1714, लुहारी टिब्बा में 105 वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed