फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP lost in former MP, District President's village and Ganaur MLA's maternal home also.

Sonipat News: पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष के गांव और गन्नौर विधायक के मायके में भी हार गई भाजपा

Thu, 06 Jun 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJP lost in former MP, District President's village and Ganaur MLA's maternal home also.
सतपाल ब्रह्मचारी।
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र चुनाव के बाद जारी हुए बूथ स्तर के आंकड़ों में सामने आया है कि भाजपा के पूर्व सांसद रमेश कौशिक के गांव में भाजपा को हार मिली है। भितरघात के आरोपों के बीच गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी के गांव मायके में भी भाजपा को हार नसीब हुई है। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष के गांव के साथ भाजपा नेता एवं ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त और पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा के बूथों पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन व राजीव जैन के बूथ पर भाजपा को जीत मिली है। विधायक सुरेंद्र पंवार अपने प्रत्याशी सतपाल को जिताने में कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन


भाजपा के लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने मतदान के एक दिन बाद पत्रकार वार्ता कर अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर भितरघात के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पूर्व सांसद व एक महिला विधायक ने उनकी खिलाफत की है, इससे संबंधित ऑडियो व अन्य सबूत भी उनके पास हैं। इसके दो दिन बाद ही गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी के पति के कथित ऑडियो वायरल भी हुए, इनमें कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा के गांव दोदवा में भी उनकी पार्टी जीत दर्ज नहीं की सकी। उनके गांव में भाजपा को 642 व कांग्रेस को 877 वोट मिली। उनके गांव में भाजपा 235 वोट से हार गई। हालांकि उनके बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को 122 व कांग्रेस को 71 वोट मिले। इसके अलावा बरोदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त व भाजपा के पूर्व जिला प्रधान तीर्थ राणा पर भी प्रचार में दिलचस्पी नहीं लेने की बात सामने आई थी। अब परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं और भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल को कड़ी टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिग्गजों के गांव में हारे बड़ौली
गन्नौर विधानसभा में भाजपा के दिग्गज नेताओं के गांवों से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली को हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व सांसद रमेश कौशिक के पैतृक गांव समसपुर गामड़ा में कांग्रेस को 286 व भाजपा को 232 वोट मिली। यहां से मोहनलाल बड़ौली को 54 मतों से हार मिली। विधायक निर्मल चौधरी के मायके गांव शेखपुरा में भी कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 321 वोट ज्यादा लेकर भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली पर भारी पड़े। यहां मोहन लाल बड़ौली को 732 व सतपाल ब्रह्मचारी को 1053 वोट मिले।



गन्नौर में कई नेता नहीं दिला सके जीत

लोकसभा चुनाव में भाजपा के गन्नौर विधानसभा क्षेत्र संयोजक आजाद नेहरा भी अपने गांव बली कुतुबपुर से भाजपा को जीत नहीं दिला सके। मोहनलाल बड़ौली को बली कुतुबपुर में 538 व सतपाल ब्रह्मचारी को 909 वोट मिले। कांग्रेस 371 वोट से विजयी रही। वहीं, बजाना कला में भाजपा नेता देवेंद्र कादियान के गांव से भी कांग्रेस को 10 वोटों से बढ़त मिली। भाजपा को यहां 688 वोट व कांग्रेस को 698 मत हासिल हुए।



योगेश्वर दत्त और तीर्थ राणा के बूथों पर मिली हार

बरोदा में योगेश्वर दत्त के बूथ नंबर 200 पर भाजपा के मोहन लाल को 121 वोट मिले हैं तो कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 431 वोट मिले। इसी तरह गोहाना में तीर्थ राणा के बूथ नंबर 26 पर भाजपा के मोहनलाल को 168 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ब्रह्मचारी ने 368 वोट लेकर इस बूथ पर जीत दर्ज की।




सोनीपत और खरखौदा के विधायक नहीं दिला सके सतपाल को जीत

सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार के बूथ नंबर 55 पर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी हार गए। बूथ पर भाजपा के मोहनलाल को 511 व कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 279 वोट मिले। वहीं खरखौदा के बूथ नंबर 129 से विधायक जयवीर सिंह भी सतपाल को जीत नहीं दिला सके। उनके बूथ से सतपाल ब्रह्मचारी को 334 व मोहन लाल को 478 वोट मिली।

 सतपाल ब्रह्मचारी।

सतपाल ब्रह्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed