फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP-JJP will contest civic elections in alliance in Haryana

हरियाणा: भाजपा-जजपा के साथ गठबंधन में लड़ेगी निकाय चुनाव, कर्णदेव कंबोज ने साधा हुड्डा पर निशाना

Mon, 21 Feb 2022 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 07:59 PM IST
सार

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि सीएम रहते भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कर्मचारियों की मांगें क्यों नहीं मानीं। 

विज्ञापन
BJP-JJP will contest civic elections in alliance in Haryana
गोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सियासी फायदे के लिए अब कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए घूम रहे हैं। अगर वह कर्मचारी हितैषी थे तो उन्होंने उनकी मांगें उन 10 सालों में क्यों नहीं मानीं, जब वह खुद सीएम थे।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पहले हुए तमाम चुनावों की तरह से नगर निकाय चुनाव भी जजपा के साथ गठबंधन में लड़े जाएंगे। वे सोमवार को गोहाना में नगर निकाय चुनावों की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद सोनीपत रोड स्थित विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि पैराशूट उम्मीदवारों के वह हक में नहीं हैं, लेकिन कई बार जातीय समीकरण साधने और जीत की संभावनाओं को देखते हुए ऐसा करना मजबूरी बन जाता है। नगर निकाय चुनावों में टिकट के कई दावेदार हनने पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है, टिकट एक को मिलेगा और अन्य दावेदार उसकी मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए ही ऑनलाइन भुगतान शुरू किया गया है। आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी व आशा वर्करों के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनकी जायज मांगों पर विचार कर रही है और उन्हें जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के साथ परमवीर सैनी, प्रवीण कश्यप, राजू पटवा, सुभाष डांगी, अरुण बड़ौक, संदीप वाल्मीकि, जितेंद्र धीमान, मुकेश रोहिल्ला, अमित वाल्मीकि, सतीश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed