{"_id":"5f89deff8ebc3e1a231f03a1","slug":"bjp-is-a-millionaire-congress-candidate-and-inld-leader-owes-lakhs-sonipat-news-rtk5786817115","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़पति हैं भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशी तो इनेलो नेता पर लाखों की है देनदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़पति हैं भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशी तो इनेलो नेता पर लाखों की है देनदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना/सोनीपत। बरोदा उपचुनाव के लिए चुनावी रण में भाजपा, कांग्रेस और इनेलो ने अपने जिन प्रत्याशियों को उतारा है, उनमें सबसे ज्यादा धनवान पहलवान योगेश्वर दत्त हैं। योगेश्वर के पास जहां करोड़ों की संपत्ति है तो उनके पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं। योगेश्वर ही सबसे ज्यादा टैक्स जमा कराते हैं। जबकि कांग्रेस के इंदूराज के पास एक गाड़ी तक नहीं है। यह जरूर है कि उनके पास खेती की जमीन काफी है और वह भी करोड़पति है, लेकिन उनकी या पत्नी की इतनी आय नहीं है कि उनको टैक्स भरना पड़े। इनेलो के जोगेंद्र के पास कोई जमीन नहीं है, लेकिन उनके पास कार जरूर है। जोगेंद्र मलिक पर 30 लाख रुपये की देनदारी भी खड़ी हुई है।
योगेश्वर दत्त के पास 5.71 करोड़ की चल-अचल संपत्ति
योगेश्वर दत्त ने दिए शपथ पत्र के अनुसार की 5 करोड़ 71 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है तो उनकी पत्नी शीतल के नाम एक करोड़ 14 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। योगेश्वर की सालाना आय 2019-20 में 19 लाख 43 हजार रुपये थी जो 2020-21 में अभी तक 10 लाख 67 हजार रुपये है। जबकि उनकी पत्नी शीतल की आय 2019-20 में 2 लाख 51 हजार रुपये थी जो 2020-21 में अभी तक 4 लाख 41 हजार रुपये है। योगेश्वर व पत्नी के पास सोने के अलावा तीन गाड़ियां हैं। योगेश्वर पर 5 लाख 7 हजार रुपये की देनदारी है।
कांग्रेस प्रत्याशी इंदूराज के पास नहीं गाड़ी
इंदूराज नरवाल ने दिए शपथ पत्र के अनुसार पूरे परिवार के पास एक करोड़ 70 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इंदूराज व उनकी पत्नी की सालाना आमदनी इतनी नहीं है कि उनको टैक्स भरना पड़े। इंदूराज व पत्नी के पास थोड़ा सोना जरूर है, लेकिन उनके पास एक भी गाड़ी नहीं है। इंदूराज पर 4 लाख 50 हजार रुपये की देनदारी है जो किसान क्रेडिट कार्ड के सहारे लिए है।
विज्ञापन
जोगेंद्र के पास जमीन नहीं, 30 लाख के देनदार
जोगेंद्र सिंह ने दिए शपथ पत्र के अनुसार की 30 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है तो उनके पास मकान व खेती की जमीन कोई नहीं है। जोगेंद्र की सालाना आय 2018-19 में 4 लाख 83 हजार रुपये थी जो 2019-20 में अभी तक 5 लाख 68 हजार रुपये है। जोगेंद्र के पास 100 ग्राम सोने के अलावा एक गाड़ी व एक ट्रक है। जोगेंद्र पर 30 लाख 50 हजार रुपये की देनदारी है।