फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP government committed to upliftment of the last section of the society: Dr. Rita Sharma

समाज के अंतिम छोर पर उत्थान को संकल्पित भाजपा सरकार : डाॅ़ रीटा शर्मा

Tue, 17 Feb 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
BJP government committed to upliftment of the last section of the society: Dr. Rita Sharma
मोहाना गढ़ी में शतेश्वर महादेव दादी सती धाम मंदिर के मुख्यद्वार का लोकार्पण करतीं सहकारिता मंत्
गोहाना। प्रदेश में भाजपा सरकार समाज के अंतिम छोर पर जन उत्थान की भावना और अंत्योदय के विचार के साथ काम कर रही है। यह बात सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ़ अरविंद शर्मा की पत्नी डाॅ़ रीटा शर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने सोमवार को शतेश्वर महादेव दादी सती धाम मंदिर के मुख्यद्वार का लोकार्पण किया। डाॅ़ रीटा शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के विचार को डाॅ़ अरविंद शर्मा गोहाना विधानसभा में आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव मोहाना गढ़ी में सहकारिता मंत्री डाॅ़ अरविंद शर्मा के स्वैच्छिक कोष से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की राशि दी गई थी। सोमवार को शतेश्वर महादेव दादी सती धाम मंदिर के मुख्यद्वार का लोकार्पण होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री चंडीगढ़ बैठक में थे जिसके चलते मुख्यद्वार के लोकार्पण और अन्य विकास कार्यों के उद्घाटन पर डाॅ़ रीटा शर्मा पहुंचीं थीं। मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए डाॅ़ रीटा शर्मा ने ग्रामीणों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, मंडल अध्यक्ष संजय दहिया, सरपंच नरेंद्र महला, दादी सती धाम मंदिर प्रधान रामेश्वर सैनी, रिछपाल सैनी, अमित सैनी, ईश्वर सैनी, बलवान सैनी, नफे सिंह सैनी, युद्धवीर महला, कपूर गोरिया, मुकेश सैनी, प्रदीप बडवासनी, बलवान रोड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed