{"_id":"607b25448ebc3ec86f6c2192","slug":"bjp-district-councilor-and-cousin-accused-of-killing-farmer-on-remand-for-four-days-sonipat-news-rtk604921120","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या के आरोपी भाजपा जिला पार्षद और चचेरा भाई चार दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या के आरोपी भाजपा जिला पार्षद और चचेरा भाई चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
कुंडली। गांव खुर्मपुर के पास यमुना के खादर क्षेत्र में सीमा विवाद में यूपी के किसानों साथ हुए खूनी संघर्ष में शुक्रवार को यूपी के किसान की मौत हो गई थी। हत्या के आरोपी भाजपा जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान और उनके चचेरे भाई को पुलिस ने शनिवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेजा गया है। वहीं पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियारों और उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव नंगला बहलोलपुर के मुकेश ने शुक्रवार को पुलिस को बताया था कि उनकी जमीन यमुना पार सोनीपत क्षेत्र के गांव खुर्मपुर के पास है। उस जमीन पर खुर्मपुर का नंदकिशोर व अन्य अपना हक जताते हैं। उस जमीन पर उन्होंने गेहूं व सरसों की फसल उगा रखी है। वीरवार को फसल काटने के बाद शुक्रवार सुबह फसल काटने के विवाद में फायरिंग हो गई थी। इसमें बागपत के किसान अनिल कुमार (38) की गोली लगने से मौत हो गई थी। मुकेश ने गोली मारने का आरोप भाजपा के जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, उसके भाई राजकुमार चौहान, मनोज, सचिन, सतीश,बबलू, अमित, विजय, सुधन, देवेंद्र, रामगोपाल, अमित कुमार, धर्मजीत व 5 अन्य पर लगाया था।
हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा था। उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। - रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली