{"_id":"6a0dc300f8e13d90e603617d","slug":"bipin-chandra-pals-contribution-to-the-freedom-struggle-was-remembered-sonipat-news-c-197-1-snp1014-154303-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वतंत्रता संग्राम में बिपिन चंद्र पाल के योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वतंत्रता संग्राम में बिपिन चंद्र पाल के योगदान को किया याद
Wed, 20 May 2026 07:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 May 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
गोहाना के सेक्टर-7 स्थित पार्क में बिपिन चंद्र पाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते मोर्चा सदस्
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा की ओर से स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल की 94वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने उनके स्वतंत्रता संग्राम, पत्रकारिता और स्वदेशी आंदोलन में दिए योगदान को याद किया।
मुख्य अतिथि अनीता दुहन ने कहा कि बिपिन चंद्र पाल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय और बाल गंगाधर तिलक के साथ बनी लाल-बाल-पाल की प्रसिद्ध तिकड़ी में विपिन चंद्र पाल की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा की शहरी इकाई के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने की। कार्यक्रम में मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी का मार्गदर्शन रहा। इस मौके पर सुरेश पंवार, रणवीर राठी, कृष्ण लाल पांचाल, मास्टर सुरेश कुमार, अत्रावती देवी, सुनीता देवी और लक्ष्मी देवी मौजूद रहे।