{"_id":"5ed3eea38ebc3e906700c0b3","slug":"bilder-residents-protest-mla-house-sonipat-sonipat-news-rtk5574094125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर के खिलाफ लोगों ने फिर खोला मोर्चा, विधायक आवास पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर के खिलाफ लोगों ने फिर खोला मोर्चा, विधायक आवास पर दिया धरना
विज्ञापन
विधायक के आवास के बाहर धरने पर बैठे ओमेक्स सिटी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को समझात?
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। फ्लैटों में रहने वाले लोगों ने सुविधाओं की मांग को लेकर बिल्डर के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया। ओमेक्स सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लोगों ने सेक्टर-15 में पहुंचकर विधायक मोहन लाल बड़ौली के आवास के बाहर धरना दिया। साथ ही पेयजल, सफाई व सीवर की समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर विधायक के भाई को ज्ञापन भी दिया। इसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने फ्लैटों में बिजली, पानी व सीवर की समस्या का समाधान नहीं होने पर मुरथल थाने में जाकर बिल्डर के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी।
ओमेक्स सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. बिजेंद्र शर्मा, उपप्रधान धूप सिंह देशवाल व महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि बिल्डर का जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर रवैया ठीक नहीं है। प्लाट देते समय लोगों को बिल्डर ने कई तरह की सुविधाएं देने का वादा किया था। बिल्डर की ओर से बनाए गए फ्लैटों में बिजली, पानी व सीवर की समस्या है। मरम्मत के नाम पर ज्यादा चार्ज वसूले भी जा रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2017 से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। उस समय प्रशासन ने उनका बिल्डर के बीच समझौता करा दिया था। अगस्त 2018 से अक्तूबर 2018 में लोगों ने ओमेक्स प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया था। उस दौरान भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली ने लोगों को विधायक बनने पर उनकी समस्या का समाधान कराने की बात कही थी। लोगों का कहना है कि मोहन लाल बड़ौली के विधायक बने हुए छह माह से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका।
विधायक से उनकी समस्या के समाधान के लिए ओमेक्स सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनका आरोप है कि अगर अब भी ओमेक्स प्रबंधन से कोई कार्य नहीं करवाया जाता है तो वह बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इसके बाद लोगों ने फ्लैटों में बिजली, पानी व सीवर की समस्या का समाधान नहीं होने पर मुरथल थाने में जाकर बिल्डर के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी। इस दौरान निर्मल दहिया, अजीत गुप्ता, आनंद अहलावत, धर्मबीर सिंह, सुशील, करण सिंह, स्नेह, अंजुला शर्मा आदि मौजूद रहे।