{"_id":"66293658c117b7f4cf06dba4","slug":"bike-stolen-after-taking-lift-from-foreman-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117330-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फोरमैन से लिफ्ट लेकर लूटी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फोरमैन से लिफ्ट लेकर लूटी बाइक
Wed, 24 Apr 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा से आईएमटी जा रहे मारुति कंपनी के फोरमैन को रुकवाकर बहाने से लिफ्ट लेने के बाद तीन युवक उनकी बाइक लूटकर भाग गए। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के करावल नगर सोनिया विहार निवासी अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल खरखौदा में रह रहे हैं और आईएमटी में निर्माणाधीन मारुति प्लांट में बतौर फोरमैन कार्यरत हैं। वह रात को अपनी बाइक लेकर आईएमटी में ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। वह जब गोपालपुर में रजवाहे के पास पास पहुंचे तो तीन युवकों ने उन्हें हाथ का इशारा कर रुकवा लिया। युवकों ने कहा कि उनके साथी को चोट लगी है, ऐसे में उन्हें अस्पताल जाना है। उनकी बातों में आकर अखिलेश ने इंसानियत के नाते तीनों को बाइक पर बैठाया और वापस खरखौदा की तरफ लेकर चल पड़े। वह जब पिपली के पास पहुंचे तो युवकों ने बाइक रोकने को कहा। अखिलेश के बाइक रोकते ही तीनों उसे धमकी देने लगे और उनसे बाइक लूट ली। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही तीनों बाइक लेकर भाग गए। अखिलेश की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।