फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike riding teenager dies due to collision with Scorpio

Sonipat News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Sat, 11 May 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies due to collision with Scorpio
सोनीपत। गांव बैंयापुर के पास स्थित हरसाना मोड़ पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मोहन नगर निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र राई में कार्यरत है। उनका बेटा आर्यन (16) कक्षा 12वीं पढ़ता था। वह अपनी बाइक पर सवार होकर हरसाना जा रहा था। वह दूसरी बाइक पर आकाश के साथ चल रहे थे। जब वह गांव बैंयापुर से आगे हरसाना मोड़ पर पहुंचे तो उनके बेटे की बाइक को स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे उनके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत करवाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जांच अधिकारी एसआई सुशील ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के पिता के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed