{"_id":"67214fe74c795dc0a30ddf94","slug":"bike-riding-miscreants-shot-and-injured-a-young-man-sonipat-news-c-197-1-snp1002-126929-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल
Wed, 30 Oct 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। शहर के गोपालपुर चौक बाईपास पर मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया। घायल युवक को खरखौदा स्थित सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव गोपालपुर निवासी मोहित ने बताया कि वह मंगलवार की शाम अपने दोस्त के साथ शहर से घर लौट रहे थे। वह जब शहर के बाईपास को पार कर रहे थे तभी दो बाइक पर आए हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें से एक गोली उनकी कमर में लगी। खुद पर हमला होता देख उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। हमलावरों ने भी उनका पीछा करना जारी रखा और एक के बाद एक कई गोलियां चलाई, लेकिन वह बच गए। घायल मोहित का कहना है कि वह जब गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो हमलावर वहां से वापस लौट गए। इसके बाद उनके दोस्त ने उन्हें इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। मोहित का कहना है कि दो बाइक पर तीन हमलावर आए थे, जिनमें से वह दो को पहचानते हैं।
उनमें से एक खरखौदा के दिल्ली मार्ग व दूसरा शहर के थाना कलां मार्ग पर 70 फीट वाली गली का रहने वाला है। मोहित का कहना है कि उनकी इन दोनों हमलावरों से कोई रंजिश नहीं है। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
-गोपालपुर के युवक को गोली मारने की सूचना मिली है। हमलावर तीन बताए जा रहे हैं। घायल को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है। घायल के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों का पता लगाकर जल्द काबू किया जाएगा। -अंकित कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा