{"_id":"69dff102deeb824f6f078ee2","slug":"bike-riding-bank-employee-dies-after-being-hit-by-a-tractor-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152484-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत
Thu, 16 Apr 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो : मुकेश का फाइल फोटो
सोनीपत। गांव महलाना के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। वह 10 साल पहले जाट रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव गुहणा फिलहाल विशाल नगर, रोहतक निवासी मुकेश (55) सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद केनरा बैंक, सांपला में नौकरी कर रहे थे। वह कैशियर के पद पर नियुक्त थे। वह अपने गांव आए हुए थे। बुधवार दोपहर किसी काम से बाइक पर सवार होकर सोनीपत आ रहे थे।
जब महलाना गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। राहगीरों ने उन्हें संभाला। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों और पुलिस को दी। मुकेश को अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।