{"_id":"696fb8b44fef960512009b6d","slug":"bike-rider-worker-dies-after-being-hit-by-a-car-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148487-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत
Tue, 20 Jan 2026 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली के पास जाटी कलां रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक रविंद्र (28) की मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने श्रमिक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर के गांव राठ दीवानपुर निवासी राजकुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह वर्तमान में दिल्ली के जिंदपुर स्थित उत्तराखंड कॉलोनी में रहते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे रविंद्र कुंडली क्षेत्र में जाटी कलां रोड स्थित जयश्री शिवम स्टॉक में नौकरी करते थे।
उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। जब वह स्टॉक के पास पहुंचे तो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट लगाने के बाद भी वह घायल हो गया। राहगीरों ने बेटे को दिल्ली के शालीमार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार देने के बाद बेटे को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने रविंद्र के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।