फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider father dies in vehicle collision, son injured

Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Sun, 14 Jul 2024 06:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider father dies in vehicle collision, son injured
खरखौदा। खुरमपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार अपने बेटे के साथ दिल्ली के घेवरा से वापस रोहतक के गांव आसन लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव आसन निवासी नरेश ने बताया कि उनके बड़े भाई दीपक अपने बेटे प्रतीक के साथ दिल्ली के घेवरा स्थित ससुराल गए थे। जहां से वह दोनों बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। नरेश का कहना है कि दोनों जब खुरमपुर मोड़ के पास निजी स्कूल के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे उनके भाई दीपक व भतीजे प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उनके भाई दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि भतीजे प्रतीक को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक में रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed